अम्बिकापुर में एनएसयूआई ने स्थापना दिवस पर सेवा कार्यक्रमों के साथ मनाया उत्सव

अम्बिकापुर: एनएसयूआई ने स्थापना दिवस पर सेवा कार्यों से मनाया जश्न

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

अम्बिकापुर। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का स्थापना दिवस आज पूरे उत्साह और सामाजिक सेवा की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में राजीव भवन कार्यालय में किया गया, जहाँ एनएसयूआई का ध्वज फहराकर समारोह की शुरुआत की गई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छात्र नेताओं ने वृद्धा आश्रम और अनाथ आश्रम में पहुँचकर फल, मिठाइयाँ, आवश्यक दवाइयाँ और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की। इसके अतिरिक्त, महाविद्यालयों में छात्र संगोष्ठियाँ आयोजित कर एनएसयूआई के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।

कार्यक्रम में धीरज गुप्ता, ऋषभ जायसवाल, सुशील कसेरा, रजत सिंह, अवि गोस्वामी, नीतीश तिर्की, शुभम सोनी, दिवेश पटवा, अभिषेक समेत अनेक एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।