Advertisement

जल्दी से जल्दी खाद का वितरण सुनिश्चित किये जाए – अमरजीत भगत

जल्दी से जल्दी खाद का वितरण सुनिश्चित किये जाए – अमरजीत भगत (कैबिनेट मंत्री – छत्तीसगढ़ शासन)

खाद व यूरिया की किल्लत के संबंध में जानकारी मिलने पर आज खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने सरगुजा जिला कलेक्टर से बात की। उन्होंने खाद व यूरिया की उपलब्धता के संबंध में बात की। जानकारी मिली कि कल 1 रेक यूरिया आज आ गया है, इसका वितरण आरंभ किया जा रहा है एवं आज आधा रेक और आएगा। मंत्री अमरजीत भगत ने कलेक्टर से कहा कि यह तुरंत किसानों को दिया जाए।
मंत्री अमरजीत भगत ने कहा “किसानों को यूरिया और खाद मिलने में थोड़ी सी भी देरी हो जाए तो असर फसल के उत्पादन और गुणवत्ता पर पड़ता है। इस तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा तुरंत खाद व यूरिया वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।”
साथ ही मंत्री अमरजीत भगत ने कहा “यूरिया व खाद की उपलब्ध कराने में केंद्र सरकार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार द्वारा ही पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं करवाया गया है। बहरहाल, यहाँ मैं आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में नहीं पड़ना चाहता। मैं चाहता हूँ कि किसानों को समय से यूरिया मिल जाए, मेरा प्रयास है कि किसानों को किसी तरह की समस्या न हो। इसलिये हम किसानों को वांछित यूरिया उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहे हैं”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57