छत्तीसगढ़राज्य

जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही…..

जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही।
थाना गांधीनगर द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 आदतन आरोपी किये गए गिरफ्तार।
आरोपीगण पूर्व मे गंभीर प्रकरणों मे सरगुजा पुलिस द्वारा किये गए थे चालान।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

Ambikapur- विकेश शर्मा साकिन दत्ता कालोनी द्वारा थाना गांधीनगर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना को मुकेश गोस्वामी अपने साथी अजीत सिंह एवं दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर प्रार्थी को जबरन कार मे बैठाकर अन्यत्र जगह ले जाकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से मारपीट किये है, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर सदर धारा 365, 342, 294, 506, 323, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.)के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे मामले के आरोपियो का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अनुविभागीये अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे थाना प्रभारी गांधीनगर धीरेन्द्र दुबे एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दौरान पता तलाश आरोपी मुकेश गोस्वामी साकिन मणिपुर एवं आरोपी अजीत सिंह साकिन कोतवाली की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता हैं, दोनों गिरफ्तार आरोपी आदतन हैं गंभीर प्रकरणों मे सरगुजा पुलिस द्वारा पूर्व मे चालान किये जा चुके हैं, मामले मे शामिल अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक प्रविंद्र सिंह, अरविन्द उपाध्याय, अमृत सिंह, अजय तिवारी सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!