Advertisement

रतनपुर पुलिस ने चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुर्सी-पंखा-तखत बरामद

चोरी की वारदात का खुलासा: कुर्सी, पंखा और तखत चोरी करने वाले आरोपी रतनपुर पुलिस के हत्थे चढ़े

बिलासपुर, रतनपुर | प्रेस विज्ञप्ति| रतनपुर पुलिस ने कुर्सी, सिलिंग पंखा और तखत चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। ये आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पूर्व में इसी मामले के दो अन्य आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

बरामद सामान:

  • 02 नग सिलिंग पंखा

  • 03 नग कुर्सी

  • 02 नग तखत

गिरफ्तार आरोपी:

  1. संजय उर्फ मोटू पटेल, पिता रामायण पटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी सॉधीपारा, रतनपुर

  2. गंगाराम उर्फ पक्का पटेल, पिता रामायण पटेल, उम्र 27 वर्ष, निवासी सॉधीपारा, रतनपुर, जिला बिलासपुर

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj

दिनांक 30 दिसंबर 2024 को प्रार्थी शिवकुमार राज ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि खुटाघाट स्थित दो फार्म हाउस से टुल्लू पंप, दीवान, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, केबल वायर, कुर्सी, तखत, पंखा और खेत में लगे सबमर्सिबल पंप की चोरी हो गई है।

थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पूर्व में दो अन्य आरोपियों – पुरुषोत्तम पटेल (खुटाघाट निवासी) और जयकिशन साहू (भरारी निवासी) को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया था।

लगातार तलाशी अभियान के बाद संजय पटेल और गंगाराम पटेल को उनके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से शेष मशरूका बरामद किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विशेष योगदान:

  • थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान

  • प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव

  • आरक्षक महेन्द्र नेताम

  • आरक्षक सुदर्शन मरकाम

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47