Advertisement

करेगुट्टालू ऑपरेशन में 31 माओवादी ढेर, 216 ठिकाने तबाह — मुख्यमंत्री साय बोले, निर्णायक प्रहार

रायपुर, 14 मई 2025| छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की करेगुट्टालू पहाड़ियों में सुरक्षा बलों ने माओवादी नेटवर्क पर जबरदस्त प्रहार किया है। 21 अप्रैल से 11 मई तक चले 21 दिवसीय व्यापक नक्सल विरोधी अभियान में 31 वर्दीधारी माओवादी मारे गए, जिनमें 16 महिलाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस बड़ी उपलब्धि पर कहा कि यह माओवाद पर निर्णायक प्रहार है। “यह केवल एक ऑपरेशन नहीं, भारत के तिरंगे की विजय यात्रा है।” उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में चल रहे अभियान को निर्णायक बताते हुए मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त करने की प्रतिबद्धता जताई।

ऑपरेशन की प्रमुख उपलब्धियां:

  • 216 माओवादी ठिकाने और बंकर तबाह

  • 450 IED, 818 BGL शेल, 899 कार्डेक्स बंडल, 4 लेथ मशीनें जब्त

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  • 21 मुठभेड़ें, 18 जवान घायल (सभी सुरक्षित)

  • माओवादियों की 4 तकनीकी इकाइयां नष्ट

  • 3 शव 24 अप्रैल, 1 शव 5 मई, 22 शव 7 मई और 5 शव 8 मई को बरामद

अभियान क्षेत्र: करेगुट्टालू, जो बीजापुर-तेलंगाना की सीमा पर स्थित है और माओवादियों का लंबे समय से गढ़ रहा है, अब सुरक्षा बलों की पकड़ में है। यहां 300-350 माओवादी सक्रिय थे, जो अब या तो ढेर हो चुके हैं या जंगल छोड़कर भाग रहे हैं।

मुख्य उद्देश्य: माओवाद की सशस्त्र क्षमता को खत्म कर विकास के मार्ग को प्रशस्त करना। अभियान का नेतृत्व छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

2025 में अब तक:
साल के पहले चार महीनों में 174 हार्डकोर माओवादी मारे जा चुके हैं। बीजापुर, नारायणपुर और माड़ क्षेत्र में ऑपरेशन लगातार जारी हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47