मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में 9 करोड़ की लागत से बने शासकीय मुद्रणालय भवन का किया लोकार्पण

रायपुर, 16 मई 2025 — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव जिले के चिखली में 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। यह मुद्रणालय छत्तीसगढ़ का एकमात्र शासकीय संस्थान है, जहां विभिन्न शासकीय विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रकाशन किया जाता है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री ने भवन का निरीक्षण करते हुए वहाँ की प्रकाशन, भंडारण और प्रिंटिंग व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह भवन सरकारी दस्तावेजों के निर्बाध और व्यवस्थित प्रकाशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण अधोसंरचना उपलब्धि है।

नवीन भवन की विशेषताएं:

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
  • पेपर गोदाम, प्रिंटिंग मटेरियल स्टोर

  • बाइंडिंग, टाइप स्टोर, कैमरा रूम

  • असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट और डायरेक्टर कक्ष

  • कॉन्फ्रेंस रूम, कंपोजिंग व रीडिंग रूम

  • कुल 4 बड़े हॉल और 12 कमरे

कार्यक्रम में उपस्थिति:
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय, महापौर मधुसूदन यादव, तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं शासकीय अधिकारी उपस्थित रहे।