Advertisement

मुंगेली को मिला हाई-टेक सुरक्षा कवच, मुख्यमंत्री साय ने किया सीसीटीवी नेटवर्क और कंट्रोल रूम का उद्घाटन

मुख्यमंत्री साय ने किया मुंगेली में हाई-टेक सीसीटीवी नेटवर्क और उन्नत पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ

शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 62 हाई-टेक कैमरों से होगी 24×7 निगरानी

रायपुर, 19 मई 2025 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिला मुख्यालय में 33.15 लाख रुपये की लागत से तैयार स्मार्ट सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क और उन्नत पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया। यह परियोजना राज्य की स्मार्ट सुरक्षा पहल की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

नगर के 17 प्रमुख चौक-चौराहों पर 62 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे एक केंद्रीकृत कंट्रोल रूम से रियल-टाइम में मॉनिटर किए जा सकते हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति या कानून-व्यवस्था संबंधी घटनाओं पर त्वरित और सटीक कार्रवाई संभव होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “यह प्रणाली सिर्फ निगरानी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया को भी मजबूती प्रदान करेगी। स्मार्ट टेक्नोलॉजी ही सुशासन की रीढ़ बनेगी।”

इस लोकार्पण समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर कुन्दन कुमार, एसपी भोजराम पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57