छात्रवृत्ति 2025-26: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ, जानें अंतिम तिथि

शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ, निर्धारित तिथि तक ही मिलेगा आवेदन का अवसर

सरगुजा, 23 मई 2025आदिवासी विकास विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पोर्टल पर संचालित की जा रही है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

 पात्र विद्यार्थी:

  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थी

  • कक्षा 12वीं के पश्चात उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र, जैसे कि:

    • महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों

    • इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज

    • आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थान

      mantr
      66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आवेदन की अंतिम तिथियाँ:

प्रक्रिया तिथि (2025)
नवीनीकरण आवेदन 31 मई, 31 अगस्त, 30 नवम्बर
नवीन आवेदन 31 अगस्त, 30 सितम्बर, 30 नवम्बर
  • छात्रवृत्ति राशि पात्र विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खाते में 7 कार्य दिवस के भीतर भेजी जाएगी।

  • निर्धारित तिथियों के पश्चात पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और प्रपोजल लॉक एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी नहीं दिया जाएगा।

  • संबंधित संस्थानों को समयसीमा का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों की पूर्ण जिम्मेदारी संस्था प्रमुख की होगी।