छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी 109 करोड़ रुपए के 88 विकास कार्यों की सौगात

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी 109 करोड़ रुपए के 88 विकास कार्यों की सौगात

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत कांकेर जिले के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्रवासियों को 109 करोड़ रुपए के 88 विकास कार्यों की सौगात दी।

कांकेर स्थित विश्राम भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लगभग 31 करोड़ 45 लाख रुपए के 47 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 77 करोड़ 69 लाख रुपए के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 5 करोड़ 80 लाख रुपए के 12 कार्य, जल संसाधन विभाग के 11 करोड़ 65 लाख रुपए के 4 कार्य, जिला निर्माण समिति के 1 करोड़ 62 लाख रुपए का एक कार्य, शिक्षा विभाग के लगभग 1 करोड़ 75 लाख रुपए के 8 कार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के 45 लाख रुपए का 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 8 करोड़ 71 लाख रुपए के 3 कार्य, जिला खनिज न्यास संस्थान, लोक शिक्षण संचालनालय के 1 करोड़ 46 लाख रुपए के 18 कार्यों का भूमिपूजन किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इसके साथ ही जल संसाधन विभाग के 4 करोड़ 53 लाख रुपए के 2 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु के लगभग 11 करोड़ 22 लाख रुपए के 2 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 22 करोड़ 49 लाख रुपए के 18 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 39 करोड़ 5 लाख रुपए के 21 कार्य, ग्रामीण यांत्रिक सेवा के 14 लाख रुपए के एक कार्य और स्वास्थ्य विभाग के 25 लाख रुपए के एक कार्य का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमन्त ध्रुव सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!