ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने एलन मस्क, 32 वें स्थान पर पहुंचे गौतम अडानी

ट्वीटर के CEO एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मस्क ने ये मुकाम लक्जरी गुड्स कंपनी एलएमवीएच के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर हासिल किया है। फिलहाल मस्क की संपत्ति 187 अरब डॉलर पहुंच गई है। 185 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अरनॉल्ट की अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। बता दें कि मस्क की संपत्ति बढ़ने का सबसे बड़ा कारण उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयर में तेजी होना है। टेस्ला के शेयर में पिछले 24 घंटे में 5.46 प्रतिशत, एक महीने में 24.58 प्रतिशत और 2023 की शुरुआत से 92.07 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)
WhatsApp Image 2025-08-07 at 11.02.41 AM

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में मस्क की संपत्ति में 6.98 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और 2023 की शुरुआत से अब तक उनकी संपत्ति में 50.10 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अरनॉल्ट की संपत्ति में पिछले 24 घंटों में 3.69 अरब डॉलर और 2023 की शुरुआत से अब तक 23.30 अरब डॉलर बढ़ी है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)
WhatsApp Image 2025-08-07 at 11.02.41 AM

दिसंबर में खोया था नंबर वन का स्थान

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में फ्रांसीसी अरबपति अरनॉल्ट ने मस्क को पछाडकर दुनिया के नंबर वन अमीर व्यक्ति बन गए थे और मस्क पिछले दो महीने से दूसरे स्थान पर बने हुए थे। बता दें, पिछले साल टेस्ला के शेयर में गिरावट आने के कारण मस्क को 200 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। इसे इतिहास में किसी कारोबारी की संपत्ति में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट माना जाता है।

टॉप 10 में मुकेश अंबानी

मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की सूची में 10 वें नंबर पर बने हुए हैं। उनके पास 81.1 अरब डॉलर की संपत्ति है।

गौतम अदाणी टॉप 30 से हुए बाहर

फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी 38वें नंबर पर पहुंच चुके हैं। इनकी कुल संपत्ति 33.4 अरब डॉलर है। वहीं ब्लूमबर्ग की लिस्ट में गौतम अडानी 32वें नंबर पर हैं और यहां इनकी कुल संपत्ति 37.7 अरब डॉलर है।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)
WhatsApp Image 2025-08-07 at 11.02.41 AM

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!