छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

सावित्री दर्रों ने गोबर बेचकर कमाए 12 हजार 482 रुपये, गांव में खोली किराना दुकान

उत्तर बस्तर कांकेर : सावित्री दर्रों ने गोबर बेचकर कमाए 12 हजार 482 रुपये, गांव में खोली किराना दुकान

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा है। जिले के अंतागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत संवेदनशील ग्राम मंगतासाल्हेभाट निवासी श्रीमती सावित्री बाई दर्रों गोबर बेचकर आत्मनिर्भर बन चुकी है। गोबर बेचने से मिली राषि से उन्होंने अपने गांव में छोटा सा किसाना दुकान खोल लिया है, जिससे ग्रामीणों के छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति हो रही है, साथ ही सावित्री बाई को भी आमदनी हो रहा है। सावित्री दर्रो ने बताया कि उनके पास स्वयं का पषुधन नही है। ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती मनीषा कुमेटी एवं सचिव श्री रऊफ कुरैशी ने उन्हें गौठान में 02 रूपये प्रति किलो में गोबर खरीदने की जानकारी दिया, इस पर उन्होंने गौठान के आसपास एवं गांव में घूम-घूम कर गोबर इकट्ठा करना शुरू किया तथा उसे गौठान में बेचने लगी। उनके द्वारा 6241 किलोग्राम गोबर का विक्रय किया गया है, जिससे उन्हें 12 हजार 492 रूपये मिले। उक्त राशि से उन्होंने अपने गांव में जरूरी सामानों के लिए एक छोटा सा किराना दुकान भी खोल लिया है। सावित्री बाई गांव के महिला स्व- सहायता समूह की सक्रिय सदस्य भी है। उन्होंने बताया कि उनके पास तीन एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें पैदावार कम होने से परिवार के पालन-घोषण में कठिनाई होती थी। गोधन न्याय योजना से उन्हें एक नई राह मिली है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे उन्हे आय का जरिया मिल चुका है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!