ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
‘स्वयंपूर्ण गोवा’ पहल महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज अवधारणा से प्रेरित : मुख्यमंत्री सावंत
‘स्वयंपूर्ण गोवा’ पहल महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज अवधारणा से प्रेरित : मुख्यमंत्री सावंत
पणजी, दो अक्टूबर/ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को कहा कि ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ पहल महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की अवधारणा से प्रेरित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तटीय राज्य आने वाले दिनों में आत्मनिर्भर हो जाएगा।.
सावंत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।.