Advertisement

छत्तीसगढ़ में बुनियादी विकास के लिए सार्थक प्रयास किए गए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में बुनियादी विकास के लिए सार्थक प्रयास किए गए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ग्राम बोरी में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सुना लोकवाणी
स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे अधिक बढ़ोतरी करते हुए 880 करोड़ रूपए का बजट

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रेडियो वार्ता लोकवाणी की 19वीं कड़ी को आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बोरी में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छŸाीसगढ़ में बुनियादी विकास के लिए सार्थक प्रयास किए गए हैं, जिसके कारण आर्थिक मंदी और कोरोना जैसे महासंकट के दौर में भी, छŸाीसगढ़ की अर्थव्यवस्था अपनी पटरी पर बनी रही। अभी प्रदेश में ऐसे बहुत से बुनियादी काम किए जाने हैं, जिनसे हमारे प्रदेश के ग्रामीण अंचल, वन अंचल, बसाहटों, कस्बों और बहुत से शहरों में रहने वाले लोगों का जीवन आसान हो सके। विभिन्न योजनाओं की सड़कों को तत्परता से बनाते हुए अनेक कीर्तिमान भी बनाए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, के तहत 4 हजार 228 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत 261 सड़के बनाई गई। वहीं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत 387 किलोमीटर की 97 सड़के बनाई गई हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिस तरह के सुधार किए गयें और व्यवस्थाओं को चौक-चौबंद किया, उसका बहुत लाभ कोरोना से निपटने में भी मिला है। पिछले दो बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे अधिक बढ़ोतरी करते हुए 880 करोड़ रूपए का बजट दिया गया है। इसके अलावा राज्य आपदा राहत मद से 50 करोड़ रूपए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 80 करोड़ रूपए भी दिए, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में कुल मदद बढ़कर 1 हजार करोड़ से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि देश व प्रदेश में तीसरी लहर का प्रकोप आने ही न पाए। उन्होंने नागरिकों से निवेदन करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं। तबीयत बिगड़ने पर अपने डॉक्टर से संपर्क करें यह मान लीजिए, सही समय पर इलाज कराया जाए तो हर मर्ज का इलाज संभव है। इसलिए मास्क, हाथ की सफाई, भौतिक दूरी को अपनी जीवन शैली का अंग बना लें। कोरोना का हिसाब तो वैसा ही है कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।
ग्राम बोरी की सरपंच श्रीमती हेमपुष्पा देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्य सराहनीय है। ग्राम पंचायत बोरी में 2 सीसी रोड़ स्वीकृत किए गए हैं। वहीं देवांगन भवन तथा स्कूल बाउंड्रीवाल भी बनाया जा रहा है। उन्होंने विकास कार्यों के प्रति मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विकासखंड परियोजना अधिकारी श्री सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि आज सभी ग्रामवासियों ने स्वीकार किया है कि विकास कार्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि तीसरी लहर से बचाव के लिए सभी को कहा है। कोरोना अभी भी खत्म नहीं हुआ है, सभी टीका लगवाकर अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रामेश्वरी देवांगन ने बताया कि गठुला नाला में शासन के प्रयासों से पुल बन रहा है। जहां सड़क नहीं है वहां सड़क बन रही है और पेयजल की व्यवस्था भी की जा रही है। ग्रामवासी वैक्सीन भी लगवा रहे हैं। गांव की सुमन देवांगन ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री की यह बात बहुत अच्छी लगी की हॉस्पिटल ज्यादा बनाएंगे और डॉक्टर की भर्ती करेंगे। इस अवसर पर पीआरपी पुण्यआत्मा साहू, वेदकुंवर, तामेश्वरी देवांगन, श्रीमती ईश्वरी साहू, उषा बाई निषाद, अनिता यादव, श्रीमती गुलाब टंडन, पुर्णिमा यादव, होम बाई यादव, मुरली चंदन, ओंकार सिन्हा, राम गोपाल, दिलीप सिन्हा सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57