Advertisement

बिश्रामपुर सप्ताहिक बाजार में मात्र दो व्यापारी दुकान लगाने पहुंचे बाजार में रहा सन्नाटा

बिश्रामपुर सप्ताहिक बाजार में मात्र दो व्यापारी दुकान लगाने पहुंचे बाजार में रहा सन्नाटा
कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह ने सुरजपुर जिले में 8 जुलाई से ही सप्ताहिक बाजार लगाने का अनुमति दी थी
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/बिश्रामपुर
-कलेक्टर के आदेश के बाद भी साप्ताहिक बाजार विश्रामपुर में केवल दो दुकानों को छोड़कर कोई भी व्यापारी बाजार में दुकान लगाने नहीं पहुंचा। जिससे लोग बाजार जा कर बैरंग घर वापस लौटे।
जानकारी के अनुसार सूरजपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने गत 8 जुलाई को जिले में कोविड संक्रमण पर नियंत्रण पाने के पश्चात पूरे जिले की सप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति प्रदान की थी परंतु इस आदेश के बाद भी बिश्रामपुर सप्ताहिक( इतवार) बाजार में केवल मुस्ताक अहमद मसाला की दुकान और कमलेश कपड़ा की दुकान लगाने पहुंचे इसके अलावा 2- 3 ग्रामीण भी सब्जी लेकर पहुंचे। पूरा बाजार में विरानी छाई रही । सप्ताहिक बाजार खुलने की सूचना पर कुछ लोग सब्जी लेने बाजार पहुंचे परंतु बाजार की रौनक गायब थी। दूर-दूर से कोई व्यापारी नजर नहीं आए ।बाजार का नजारा देख ऐसा लगा कि बाजार को वर्षों से हटा लिया गया है। इस संबंध में मसाला व्यवसायी मुस्ताक अहमद एवं कपड़ा व्यवसायी कमलेश ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत कलेक्टर के आदेश को मुनादी ही नहीं करायी जिससे ग्रामीण सब्जी लेकर नहीं पहुंचे। इन व्यवसायियोंका दलील था कि ग्राम कंदराई, कुरुवा, महंगई के ग्राम पंचायत सरपंच कोटवार के माध्यम से दो-तीन दिनों तक इस बात की मुनादी कराई थी कि कलेक्टर ने सप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति प्रदान कर दी है कोटवाल की मुनादी से दूर-दूर तक साग सब्जी लेकर ग्रामीण पहुंचे थे परंतु यहां कुछ न होने से बाजार में कोई भी अपना सामान ले कर नही पहुंचा। उधर मीट व्यवसायि राजेश कुशवाहा ने अपना अलग दलील में कहा कि आज उम्मीद थी कि लोग सप्ताहिक बाजार पहुंचेंगे और व्यवसाय आज का अच्छा होगा परंतु हुआ विपरीत ।माल (बकरा)ज्यादा खरीदी की परंतु ग्राहक पहुंचा ही नहीं। बहराल इतवारी बाजार जो हमेशा रौनक भरा रहता था आज सन्नाटे मे रहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सब्जियों के भाव आसमान पर
इन दिनों सब्जियों का भाव सातवें आसमान पर पहुंच गया है सब्जियों का भाव मांगे होने के कारण सामान्य जनों की थाली से दूर होता जा रहा है एक नजर सब्जियों पर नजर डालें तो धनिया पत्ती 400 रू प्रति किलो ,मिर्च 80रू, भिंडी 40 रू,बेगम 40रू बरबटी 30, ,परवल 60रू,, नींबू 50, आलू 20 रू,प्याज 20 ,अदरक 30, टमाटर 30, झींगी 30, गोभी 60 रू प्रति किलो की दर पर बिक रही है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47