Advertisement

वनमंडल रायगढ़ में लक्ष्य का दोगुना अर्थात 2 लाख सीड बॉल का छिड़काव आज सफलतापूर्वक संपन्न


वनमंडल रायगढ़ में लक्ष्य का दोगुना अर्थात 2 लाख सीड बॉल का छिड़काव आज सफलतापूर्वक संपन्न

रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में आज राज्य भर में एक साथ एक ही तिथि 11 जुलाई को फलदार पौधों के बीज और सीड बॉल की बुआई के कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसके तहत रायगढ़ वनमंडल के अंतर्गत आज ही लक्ष्य एक लाख सीड बॉल का दोगुना अर्थात दो लाख सीड बॉल का छिड़काव वन तथा वनोत्तर क्षेत्रों में सफलतापूर्वक हुआ। इसके साथ ही एक हजार 200 किलोग्राम फलदार पौधों के बीज का भी छिड़काव किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस संबंध में वन मंडलाधिकारी रायगढ़ डॉ. प्रणय मिश्रा ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित वन प्रबंधन समिति के सदस्यों और विभागीय अमले का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके तहत आज वनमंडल रायगढ़ अंतर्गत वन परिक्षेत्र रायगढ़ के ग्राम देलारी के सरपंच तथा वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष और देलारी, जिवरी एवं लाखा के परिसर रक्षकों की उपस्थिति में वहां देलारी के कक्ष क्रमांक 880 क्यू.ए. तथा 884 आर.एफ. में सीड बॉल एवं बीज का छिड़काव किया गया। इसी तरह रायगढ़ रेंज अंतर्गत के वन प्रबंधन समिति एकताल तथा नवागांव, सामारूमा ग्राम तुमिडीह, घरघोड़ा रेंज के प.स.वृत्त कुडुमकेला, पुरी, कोसमघाट तथा कया और खरसिया रेंज के बिंजकोट आदि ग्रामों तथा वन के विभिन्न भागों में सीड बॉल तथा फलदार पौधों के बीज का छिड़काव सफलतापूर्वक किया गया।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57