Advertisement

शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद में तृतीय चरण काउंसलिंग शुरू, 13 जुलाई तक करें पंजीयन

शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद में प्रवेश हेतु तृतीय चरण की काउंसलिंग पंजीयन 13 जुलाई तक
सीट आबंटन 18 जुलाई को

गरियाबंद, 11 जुलाई 2025/ शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद में संचालित सिविल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश के लिए तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 10 जुलाई से प्रारंभ हो गई है।

संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश केवल ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित वेबसाइट पर पंजीयन कर सकते हैं:
🔗 www.cgdteraipur.cgstate.gov.in
🔗 www.cgdte.admission.nic.in

📌 ऑनलाइन पंजीयन की तिथि:
10 जुलाई से 13 जुलाई 2025
🕙 समय: प्रातः 10 बजे से रात्रि 11:59 बजे तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

📌 सीट आबंटन की तिथि:
18 जुलाई 2025, अपराह्न 4:00 बजे

📌 प्रवेश तिथि:
19 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक
🕓 समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक

पात्रता:

  • प्रथम वर्ष प्रवेश हेतु: कक्षा 10वीं उत्तीर्ण और पीपीटी परीक्षा दी हो

  • द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) हेतु: कक्षा 12वीं (गणित संकाय) या आईटीआई (किसी भी ट्रेड) उत्तीर्ण विद्यार्थी

ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा पॉलिटेक्निक संस्थान में भी उपलब्ध है।

📞 प्रवेश संबंधित जानकारी हेतु संपर्क करें:

  • प्रवेश प्रभारी अधिकारी: मोरध्वज सिंह ठाकुर – 9340607506

  • सहायक प्रवेश प्रभारी: डॉ. सुरेन्द्र सिंह गौतम – 8948789243

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57