Advertisement

कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं – कलेक्टर

कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं – कलेक्टर

उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश,

जांजगीर-चांपा/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के ब्यापक हित में अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का कडाईपूर्वक पालन सुनिश्चित कराएं।

कलेक्टर ने आम लोगों से अपील कर कहा है कि वे स्वयं कोविड ऐप्रोप्रिएट बिहेवियर का कड़ाई से पालन करें ताकि वे स्वयं और उनका परिवार कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रह सकें।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, सी एम ओ नगरीय निकाय को निर्देशित करते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले और शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वाले लोगों , दुकानदारों के खिलाफ चलानी , दुकान सील करने की कार्यवाही करें। उन्होंने आमजनों की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार पर विशेष जोर दिया गया है।

कलेक्टर ने कहा है कि कोविड संक्रमण में कमी आने पर ब्यावसायिक, आर्थिक गतिविधियां संचालित करने की अनुमति सशर्त दी गई है। छुट प्राप्त सभी संस्थान उन शर्तों का पालन सुनिश्चित करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने कहा कि शारीरिक स्वच्छता के लिए बार बार हाथ धोने,सेनेटाइजर का उपयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों में 2 गज की शारीरिक दूरी का पालन कराने और मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 संबंधी सामान्य लक्षण आने पर एहतिहात के तौर पर कोविड की जांच अवश्य करवाएं।जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में कोविड-19, जांच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है। संक्रमित पाए जाने पर मरीजों की समुचित उपचार की भी व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने आम जनता से अपील कर कहा है कि वे स्वयं, अपने परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए कोविड-19, से सुरक्षा संबंधी सावधानियों का कड़ाई से पालन करें। कलेक्टर ने कहा है कि आम जनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंटेनमेंट जोन के प्रतिबंधों में सशर्त छूट दी गई है। लोगों को चाहिए कि वे अपने दैनिक व्यवहार में कोविड-19, से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। अनावश्यक भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से परहेज करें। जब तक जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57