Advertisement

गरियाबंद से 94 श्रद्धालु हुए अयोध्या रवाना, कलेक्टर उइके ने दिखाई हरी झंडी

श्री रामलला दर्शन के लिए गरियाबंद से रवाना हुए 94 श्रद्धालु

 

कलेक्टर बी.एस. उइके ने दिखाई बसों को हरी झंडी, अयोध्या दर्शन यात्रा का शुभारंभ

गरियाबंद, 15 जुलाई 2025। राज्य शासन की “श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना” के अंतर्गत गरियाबंद जिले से 94 श्रद्धालु श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए रवाना हुए। कलेक्टर बी.एस. उइके ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से दो विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

श्रद्धालुओं का यह जत्था रायपुर तक बस से जाएगा, जहां से विशेष ट्रेन के माध्यम से उन्हें अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इस यात्रा में भोजन, आवास, सुरक्षा, चिकित्सा सहित सभी सुविधाएं शासन द्वारा निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। 94 यात्रियों के साथ 4 अनुरक्षक भी भेजे गए हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत CEO जी.आर. मरकाम, एसडीएम श्री प्रकाश राजपूत, नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, सभापति श्रीमती रेणुका साहू, श्री रामलला योजना के जिला सदस्य परस देवांगन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

यात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं ने बताया कि रामलला के दर्शन की वर्षों पुरानी इच्छा आज साकार हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सरकार की संवेदनशीलता और धार्मिक आस्था के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57