छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

छत्तीसगढ़ : मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण।

रायपुर : मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण

रायपुर/16 मार्च 2021/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज दुर्ग जिले के ग्राम ढौर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों से ग्रामीण विकास के लिए जो भी फीडबैक मिलते हैं उनके मुताबिक कार्य स्वीकृत कराए जाते हैं। छत्तीसगढ़ शासन की पहली प्राथमिकता ग्रामीण विकास की रही है, इसमें खेती किसानी के विकास के लिए हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, कर्ज माफी एवं नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन किया। गोधन न्याय योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से पशुपालकों के लिए भी आय का रास्ता खुला। इसके अलावा हमने गांव-गांव में और हर घर में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने की योजनाओं पर भी काम किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनों से जिस तरह से विकास कार्य चाहे जाएंगे उनके अनुरूप ग्रामीण विकास की योजनाएं तैयार की जाएंगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

    इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती कुसुम अंजोर दास बघेल ने ग्रामवासियों की मांगों से मंत्री गुरु रुद्रकुमार को अवगत कराया जिसमें प्रमुख रूप से समस्त ग्रामवासियों के जलसंकट, पानी टंकी निर्माण, मुख्य बाजार चौक में कांक्रीटीकरण, गांव के बुजुर्गोंं के लिए सियान सदन की मांग, नवयुवकों के लिए ओपन जिम, विद्युतीकरण मांग, ग्राम प्रवेश द्वार, मंच निर्माण, जैसे मूलभूत सुविधाओं हेतु मांग रखा। जिसे मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने सहर्ष स्वीकार करते हुए सर्वप्रथम समस्त ग्रामवासियों के लिए पानी टंकी निर्माण कर पाइप लाइन का विस्तार करते हुए सभी ग्रामीणों को मुफ्त में नल जल कनेक्शन, बुजुर्गों के लिए सियान सदन, साहू समाज के कबीर भवन में बोर खनन एवं मंच विस्तार करण के कार्यों की घोषणा की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शालिनी रिवेन्द्र यादव ने किया एवं कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री देवेंद्र देशमुख, जनपद सदस्य श्रीमती पुष्पा भुवनेश्वर यादव, जनपद सदस्य श्रीमती योगिता अनिल बंजारे, सरपंच श्रीमती कुसुम अंजोरदास बघेल व जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!