मुडागांव में हाईस्कूल और धान केंद्र की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

10 साल से हाईस्कूल और धान केंद्र की मांग, नहीं मानी तो ग्रामीणों ने किया NH 130C चक्का जाम

📍 देवभोग, मुडागांव — मुडागांव के ग्रामीणों ने 10 वर्षों से लंबित अपनी दो प्रमुख मांगों – एक हाईस्कूल और एक धान उपार्जन केंद्र – को लेकर अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बुधवार सुबह उन्होंने NH 130C पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का साफ कहना है कि अब आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

ग्रामीणों ने प्रशासन को पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। बाकायदा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को आवेदन दिया गया और देवभोग थाना प्रभारी को भी सूचित किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मौके पर पहुंचे अधिकारी, पर नहीं बनी बात

चक्का जाम की खबर मिलते ही एसडीओपी विकास पाटले और एसडीएम राम सिंह शोरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की और भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीर है। लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि “अब सिर्फ समझाइश से काम नहीं चलेगा, हमें लिखित आदेश चाहिए।”

बदहाल नलजल योजना, टूटी उम्मीदें

ग्रामीणों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। नलजल योजना वर्षों पहले आई थी, लेकिन नल हैं, पाइप हैं, पर पानी नहीं। उनका कहना है कि मुडागांव प्रशासन की प्राथमिकताओं में कभी रहा ही नहीं, इसलिए अब आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।