Advertisement

गरियाबंद में स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला विकास समिति की बैठक सम्पन्न, कुपोषण मुक्त बच्चों और शौचालय निर्माण पर हुआ फोकस

गरियाबंद में स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला विकास समिति की बैठक सम्पन्न, सामुदायिक शौचालय निर्माण और कुपोषण उन्मूलन पर हुआ जोर

गरियाबंद, 17 जुलाई 2025 — जिला स्तरीय स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला एवं बाल विकास स्थायी समिति की पहली बैठक आज जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति श्रीमती नंदनी साहू ने की। बैठक में समिति सदस्य श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी और संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

स्वच्छता पर प्रमुख निर्देश

  • ग्राम पंचायत कौन्दकेरा में 02 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण और कचरा कलेक्शन शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।

  • डोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण प्रणाली को सभी पंचायतों में लागू करने पर बल दिया गया।

  • स्वच्छ भारत मिशन को ग्राम स्तर पर सक्रिय रूप से कार्यान्वयन के निर्देश दिए गए।

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
    WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जल जीवन मिशन एवं सौर ऊर्जा

बैठक में जानकारी दी गई कि क्रेडा द्वारा छुरा विकासखंड के 21 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सोलर सिस्टम लगाए गए हैं, जिसकी प्रगति की जानकारी मांगी गई।

कुपोषण उन्मूलन के लिए पहल

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि 0-3 वर्ष के गंभीर कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उनके पोषण स्तर में सुधार लाने हेतु समिति के सदस्यों को प्रेरित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट

  • मैनपुर विकासखंड में मलेरिया सर्वे प्रारंभ हो चुका है।

  • अस्पतालों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

रेडी टू ईट फूड का प्रस्ताव

रेडी टू ईट फूड वितरण को बेहतर करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को पत्र भेजने की अनुशंसा की गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57