Advertisement

स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा की

स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा की

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर/12 जुलाई 2021/ स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव की उपस्थिति में जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजना के कार्य के प्रगति की समीक्षा। उन्होंने समीक्षा बैठक में सभी विभाग की बिन्दुवार चर्चा की तथा बरसात के कारण खराब हुए रोड को चिन्हांकित कर मरम्मत करने के निर्देश दिये जिससे आवागमन में आम नागरिकों को परेशानी न हो।

स्कूल शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग के कोरोना से मृत्यु हुए परिजनों समर कांत बघेल एवं आशीष कुमार नायर को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र भी प्रदाय किया। उन्होंने आॅनलाईन क्लास, मोहल्ला क्लास की स्थिति से अवगत हुए एवं निरंतर मानीटरिंग करने के निर्देश दिये तथा जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र समय अवधि में बनाने निर्देशित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने राजीव गांधी न्याय योजना की जानकारी ली तथा शासन की मंशानुरूप कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होेने पंचायत में आय बढ़ाने तालाब एवं वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करने कहा है। उन्होने धान के बदले अन्य फसल उत्पादन करने वाले किसानों की जानकारी लेकर किसान के रूचि के आधार पर फसल उत्पादन प्रेरित करने कहा। मंत्री ने जिला विपणन अधिकारी से खाद एवं बीज वितरण की जानकारी ली एवं डीएपी, यूरिया का वितरण समय पर करने निर्देशित किया। उन्होंने कालाबाजारी करने वालों पर कर्रवाई करने के निर्देश दिये तथा तत्काल बीज उठाव कर बीज वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण करने के निर्देश दिये।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने वनाधिकार पट्टा वितरण की जानकारी लेकर पात्र, अपात्र व्यक्ति का उचित मूल्यांकन कर व्यक्तिगत एवं सामुदायिक पट्टा समय पर वितरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने राशन दुकान आबंटन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की जानकारी ली तथा समस्याओं पर उचित कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिये। स्कूल शिक्षा मंत्री ने मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यो की प्रगति की जानकारी ली तथा लक्ष्य अनुरूप कार्य का समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये एवं लंबित भुगतान शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए तैयारी पूर्ण करने के निर्देश सीएमएचओ को दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, लाईवलीहुड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रम विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, वन विभाग लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उद्योग विभाग, मछली पालन विभाग, आबकारी विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी, ई-गवर्नेस सोसायटी, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं के कार्यो की भी समीक्षा की तथा कार्य में प्रगति लाने के निर्देश। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का आभार प्रकट किया एवं विश्वास दिलाया की निर्देशों पालन कर जिले के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57