
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश
हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश
चंडीगढ़, 17 जुलाई हरियाणा और पंजाब में रविवार को कई इलाकों में बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य सीमा के करीब रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में अंबाला में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 33.2 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 34 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 37.8 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब में, गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 33.3 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 33.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 32.2 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।