Advertisement

CG : बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटकर की छोटे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा।  जिले में रविवार को बड़े भाई ने छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह शराब पीकर हंगामा कर रहा था, जिससे गुस्साए बड़े भाई ने उसे मार डाला। वारदात के वक्त घर पर कोई नहीं था, सभी खेत में काम करने गए थे। यह पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तुलसीराम (30) और रामसिंह (40) के कोडार गांव में रहने वाले हैं। दोनों के घर आस-पास हैं। दोनों भाई पेशे से किसान हैं। दरअसल, रविवार को तुलसीराम शराब पीकर अपने घर पहुंचा। फिर वह अपने बड़े भाई रामसिंह के घर गया। वहां उसने दरवाजे को जोर-जोर से पीटना शुरू कर दिया।

हत्या के बाद पड़ोसियों को बताया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

रामसिंह ने उसे ऐसा करने से मना किया। लेकिन तुलसीराम नहीं माना और गाली-गलौज करने लगा। इससे वह गुस्से में आ गया और पास में रखे डंडे से तुलसीराम के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में तुलसीराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद वह खुद पड़ोसियों को बताने गया कि उसने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है।

ग्रामीणों सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्रामीणों ने फौरन पाली थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57