छत्तीसगढ़ में अब तक आज 359.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में अब तक आज 359.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर 13 जुलाई 2021राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 359.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 13 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिलें में सर्वाधिक 689.4 मिमी और मंुगेली जिले में सबसे कम 257.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 284.9 मिमी, सूरजपुर में 393.1 मिमी, बलरामपुर में 321.2 मिमी, जशपुर में 373.6 मिमी, कोरिया में 312 मिमी, रायपुर में 334.1 मिमी, बलौदाबाजार में 444.8 मिमी, गरियाबंद में 378.7 मिमी, महासमुंद में 322.6 मिमी, धमतरी में 339.1 मिमी, बिलासपुर में 353.7 मिमी, रायगढ़ में 299.9 मिमी, जांजगीर चांपा में 372.6 मिमी, कोरबा में 536.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 352.7 मिमी, दुर्ग में 377.9 मिमी, कबीरधाम में 298 मिमी, राजनांदगांव में 266 मिमी, बालोद में 299.2 मिमी, बेमेतरा में 468 मिमी, बस्तर 290 मिमी, कोण्डागांव में 318.8 मिमी, कांकेर में 304.2 मिमी, नारायणपुर में 413.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 279 और बीजापुर में 393.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]