
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में मुलायम का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा : प्रियंका
सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में मुलायम का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा : प्रियंका
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर/ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताते हुए सोमवार को कहा कि रक्षा मंत्री एवं सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।.
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षा मंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।”.