छत्तीसगढ़बलरामपुरराज्य

जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

एनजीटी के निर्देशों के अनुसार होगा ठोस अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मनोज यादव /न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं घरेलू दूषित जल प्रबंधन के संबंध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठोस अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन हेतु एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन हेतु टास्क फोर्स का गठन, ठोस अपशिष्ट के अपवहन तथा जनजागरण कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक के प्रमुख एजेंडा में नगरीय निकायों में डोर-टू-डोर अपशिष्टों पदार्थों के संग्रहण एवं परिवहन के संबंध में अद्यतन व्यवस्था की जानकारी, अपशिष्टों के एस.एल.आर.एम. सेंटर एवं कम्पोस्टिंग शेड, प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग, ई-वेस्ट के संग्रहण एवं रिसायकलिंग, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु लैण्ड फिल साईट, नगरीय निकाय क्षेत्र से उत्पन्न निर्माण एवं विध्वंस, निकाय जनित द्रव अपशिष्टों के उपचार, नगरीय ठोस अपशिष्टों के संबंध में शैक्षणिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों जिनमें स्थानीय ईको क्लब भी हैं, के माध्यम से जनजागरण कार्यक्रम संचालित करने, ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम, नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल में दिए गए निर्देशानुसार क्रियान्वयन समिति पर संक्षेप में चर्चा की गई। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने सभी संबंधित बिंदुओं पर प्रतिवेदन बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी नगरपालिका अधिकारियों से नगरीय निकायों को साफ-सुथरा तथा दुकानों को व्यवस्थित रखने को कहा।
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील, अपर कलेक्टर एस.एस.पैकरा, संयुक्त कलेक्टर आर. एन. पाण्डेय, पर्यावरण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी श्री पी.एच. रबड़े, विधिक अधिकारी श्रीमती श्रुति दुबे, सहायक संचालक शिक्षा सहित समस्त सीएमओ नगर पंचायत उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!