ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

राहुल गांधी ने जनसंसद में सिंगरौली के आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित जनसंसद में सिंगरौली से आए आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर आदिवासी अधिकारों के हनन का आरोप लगाया।

दिल्ली, 08 फरवरी 2026/ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने जनसंसद में सिंगरौली से आए आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों के लिए जमीन उनकी मां के समान है और जंगल केवल पेड़ नहीं, बल्कि उनकी आस्था, संस्कृति, आजीविका और अस्तित्व का आधार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने करीबी उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आदिवासी समाज के अधिकारों को कुचल रही है, उनके जंगल और जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है तथा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा कि यह तानाशाही सरकार याद रखे कि कांग्रेस पार्टी और पूरा विपक्ष आदिवासी समाज के साथ मजबूती से खड़ा है और उनके अधिकार किसी भी कीमत पर छिनने नहीं दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने आश्वस्त किया कि आदिवासियों की लड़ाई को संसद से सड़क तक मजबूती से उठाया जाएगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!