Advertisement

छत्तीसगढ़ बाढ़: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, राहत कार्यों में लापरवाही का आरोप

छत्तीसगढ़ बाढ़: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, राहत कार्यों में लापरवाही का आरोप

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से तबाही के बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर और दंतेवाड़ा के प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने सरकार पर राहत कार्यों में कोताही और मुआवजा वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया।

रायपुर, 30 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों में आई बाढ़ से तबाही मचने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने प्रभावित इलाकों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन से तत्काल मदद की मांग की।

शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने बाँगापाल, बड़े तुमनार, दंतेवाड़ा, आवराभाटा, सुरभि कॉलोनी, बालपेट (भैरमबद़) का दौरा किया। उन्होंने बालपेट हाई स्कूल व भैरमबद़ राहत शिविर में मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पीड़ितों ने बताया कि राहत सामग्री सभी तक नहीं पहुंच रही है। जो मिल रही है वह भी नाकाफी है। कुछ परिवारों को सिर्फ 100 ग्राम दाल और 3 किलो चावल दिया गया है। पका हुआ खाना देर से मिल रहा है। बर्तन, गैस और चूल्हे के अभाव में खाना बनाने में मुश्किल हो रही है। स्वास्थ्य शिविर की भी कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे गर्भवती महिलाएं और अन्य बीमार ग्रामीण इलाज के लिए परेशान हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रशासन पर “सिर्फ खानापूर्ति करने” का आरोप लगाते हुए कहा,

“जिनका सबकुछ बर्बाद हो गया, उन्हें केवल 3 से 4 हजार रुपये की मदद दी जा रही है। राशन नाम मात्र का है। स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। यह सरासर लापरवाही है।”

उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने और नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुई भारी बारिश से बस्तर और दंतेवाड़ा के कई इलाकों में बाढ़ का कहर देखने को मिला था। घरों में पानी घुसने से कई परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47