छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

अगला सीएम हाईकमान तय करेगा, वही फाइनल होगाः टीएस सिंहदेव

अगला सीएम हाईकमान तय करेगा, वही फाइनल होगाः टीएस सिंहदेव

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बिलासपुर। प्रदेश की राजनीति में अभी पहले चरण का मतदान हुआ है और सीएम की चर्चा भाजपा और कांग्रेस में शुरू में हो गई है। भाजपा में जहां केंद्रीय मंत्री अमित शाह नेओ्पी चौधरी को दावेदार प्रमोट कर दिया है वहीं कांग्रेस में पहले से दावेदार घोषित टीएस ने बाल फिर हाईकमान के पाले में डाल दिया है।

छत्तीसगढ़ में अगला मुख्यमंत्री के सवाल पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हाई कमान जिन्हें भी तय करेंगे फाइनल वही होगा। विधायकों से भी राय शुमारी होगी। हाईकमान जिन पर फैसला करता है तो हम साथ मिलकर काम करते हैं. सबको अलग-अलग जवाबदारियां मिलती हैं, तो इस बार भी वैसे ही जवाबदारियां मिलेगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पहले चरण के चुनाव में 20 सीटों में से 16 सीट पर और दूसरे चरण के 70 सीटों में से 45-50 सीटों पर जीत का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र को पब्लिक सुनती है, पहले जिन लोगों ने क्या कहा और क्या किया उसकी तुलना करती है, फिर जनता मतदान करती है

उन्होंने कहा कि 40 लाख लोग छत्तीसगढ़ में गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं. नीति आयोग ने कहा है कि रमन सिंह के समय में छत्तीसगढ़ सर्वाधिक गरीबी वाला राज्य था. 39.92 प्रतिशत रिजर्व बैंक के आंकड़े हैं. 40% गरीबी से ऊपर उठते हैं, तो बहुत बड़ी उपलब्धि है.

वहीं बिलासपुर मेयर रामशरण यादव के वायरल ऑडियो पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि अनुशासन से कोई समझौता नहीं। इस प्रकार की बातें पूरी तरीके से आधारहीन है। जिन्होंने भी ऐसा कुछ कहा है पहले उसे व्यक्ति के बारे में पता तो करें कि वह जीवित है या नहीं। आपने आरोप लगाया और आपको यह भी नहीं मालूम की वह जीवित है कि नहीं। ऐसे मामले में बिना समझौते के, बिना ढिलाई के कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!