Advertisement

अम्बिकापुर: त्यौहारों पर डी.जे. पूर्ण प्रतिबंध, ध्वनि यंत्रों की समय-सीमा तय

त्यौहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील

शांति समिति की बैठक में डी.जे. पर पूर्ण प्रतिबंध, ध्वनि यंत्रों के उपयोग की समय-सीमा तय

अम्बिकापुर, 04 सितम्बर 2025। आगामी ईद-ए-मिलाद, गणेश चतुर्थी, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से 2 सितम्बर को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर ने की। इसमें शांति समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में विभिन्न समाजों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने जुलूस निकालने, समाजसेवियों का सम्मान, मार्गों की मरम्मत, पर्व के दिन शराबबंदी, गणेश मूर्ति विसर्जन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोशनी, सुरक्षा बल और गोताखोर की व्यवस्था जैसे सुझाव रखे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

सर्वसम्मति से डी.जे. पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, अश्लील और धार्मिक उन्माद फैलाने वाले गीतों को रोकने, तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की समय-सीमा सुबह 6 से रात 10 बजे तक और 45–70 डीबी सीमा में निर्धारित की गई। नियम विरुद्ध ध्वनि यंत्रों पर तत्काल जप्ती की कार्रवाई होगी।

दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम पीजी कॉलेज मैदान में होगा, जहां पारंपरिक शैला नृत्य और आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि सभी आयोजनों के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी। पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, चौक-चौराहों पर निगरानी और लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बैठक में नगर निगम को साफ-सफाई, बिजली-पेयजल की व्यवस्था, लोक निर्माण विभाग को मार्ग मरम्मत, पुलिस विभाग को सुरक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा दल और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी नागरिकों से आपसी सहयोग और समन्वय के साथ त्यौहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05