Advertisement

बस्तर संभाग अतिवृष्टि: प्रभावितों को 08 करोड़ 81 लाख रुपए मुआवजा

बस्तर संभाग में अतिवृष्टि प्रभावितों को 08 करोड़ 81 लाख रुपए मुआवजा

मकान, पशुधन और फसल क्षति का मुआवजा वितरित

जगदलपुर, 04 सितम्बर 2025। बस्तर संभाग के बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में बीते सप्ताह हुई अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को राज्य सरकार की संवेदनशील पहल के तहत राहत एवं मुआवजा प्रदान किया जा रहा है।

कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह के निर्देश पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत अब तक मकान क्षति के 1,694 प्रकरणों में 08 करोड़ 81 लाख 49 हजार रुपए प्रभावितों को वितरित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त पशुधन एवं फसल क्षति के 48 प्रकरणों में 04 लाख 80 हजार रुपए का मुआवजा भी दिया गया।

मकान क्षति का विवरण:

  • बस्तर जिला: पूर्ण क्षति – 103 प्रकरण, 1.29 करोड़; आंशिक क्षति – 356 प्रकरण, 18.10 लाख

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  • दंतेवाड़ा जिला: पूर्ण – 420 प्रकरण, 5.01 करोड़; आंशिक – 562 प्रकरण, 1.96 करोड़

  • बीजापुर जिला: पूर्ण – 26 प्रकरण, 18.45 लाख; आंशिक – 35 प्रकरण, 1.17 लाख

  • सुकमा जिला: पूर्ण – 10 प्रकरण, 11.05 लाख; आंशिक – 182 प्रकरण, 5.13 लाख

सर्वेक्षण के अनुसार कुल 688 मकान पूर्ण रूप से और 1,449 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। पशुधन की हानि – 176, फसल की हानि – लगभग 590 हेक्टेयर। प्रभावितों को बांस-बल्ली, सूखा राशन, बर्तन, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

वर्तमान में इन जिलों के 15 राहत शिविरों में 800 से अधिक प्रभावितों को भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47