अपराधताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Trending

पलामू में यातायात जांच अभियान: 20,637 रुपये का कटा चालान, कई वाहन जब्त

पलामू जिले में छः मुहान के पास यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाकर 14 दोपहिया, 15 ई-रिक्शा और एक ट्रक जब्त किया। कुल 20,637 रुपये का चालान वसूला गया।

छः मुहान के पास यातायात जांच अभियान, 20,637 रुपये का कटा चालान

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM

पलामू जिले में यातायात पुलिस ने 08 सितंबर 2025 को छः मुहान के पास विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान चारपहिया और दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई।

जांच में पाया गया कि कई दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और ट्रिपल लोड चला रहे थे। कुल 14 दोपहिया वाहन और 15 ई-रिक्शा/टेंपो सवारी गाड़ियां, जो चौराहे पर जबरदस्ती सवारी बैठा रही थीं या वन-वे में गलत तरीके से जा रही थीं, जब्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखी गईं। इसके अलावा नो-एंट्री में पकड़े गए एक ट्रक को नंबर 2 T.O.P. परिसर में रखा गया।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

सभी गाड़ियों को जिला परिवहन कार्यालय पलामू में चालान और फाइन हेतु भेजा गया। रिपोर्ट के अनुसार:

05 दोपहिया वाहनों से कुल ₹5,000 का जुर्माना वसूला गया।

03 ई-रिक्शा/टेंपो से कुल ₹4,450 का जुर्माना वसूला गया।

01 कार चालक, जो शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, पर ₹11,187 का चालान काटा गया।

इस प्रकार कुल ₹20,637 का चालान राशि वसूल किया गया।

यातायात पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि सड़क पर अनुशासन और सुरक्षा बनी रहे।

पलामू जिले में छः मुहान के पास यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाकर 14 दोपहिया, 15 ई-रिक्शा और एक ट्रक जब्त किया। कुल 20,637 रुपये का चालान वसूला गया

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!