छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : सरगुजा संभाग में व्यवहार परिवर्तन पर सामाजिक कार्यकर्ता हुए एकजुट………..

मानव केन्द्रित है व्यवहार परिवर्तन जैसे विषयों पर हुआ प्रशिक्षण,  एस बी सी सी के चरण पर हुई परिचर्चा,  पैनल डिस्कशन में संगठन विकास पर हुई चर्चा.............

सरगुजा संभाग में व्यवहार परिवर्तन पर सामाजिक कार्यकर्ता हुए एकजुट………..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// यूनिसेफ समर्थित अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज के तत्वाधान में अंबिकापुर शहर के एस आर इन होटल में एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रोफेशनल की बैठक की गई। इस प्रशिक्षण में अलायंस के स्टेट कन्वेनर मनीष कश्यप ने अलायन्स का मेंबर बनने की अपील करते हुए अलायन्स की आवश्यकता, उद्देश्य, अलायन्स की एनजीओ को विभिन्न क्षेत्रों में तकनीक प्रशिक्षण देने सहित दस्तावेजीकरण सहायता आदि की जानकारी दी। वही उन्होंने व्यवहार परिवर्तन के मानव केन्द्रित होने की जानकारी दी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दूसरे सत्र में स्टेट यूथ कोऑर्डिनेटर हीना साहू ने एस बी सी सी के सातों चरण पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इसी सत्र में स्टेट एस बी सी सी ट्रेनर भावना पाण्डेय ने IPC पर प्रशिक्षण दिया। दूसरे सत्र में प्रतिभागियों के संग एनजीओ को संचालन में चुनौती और समाधान पर पैनल डिस्कशन किया गया। सरगुजा संभाग के अलायन्स कोऑर्डिनेटर मंगल पाण्डेय निदेशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने सामुदायिक संचालन की आवश्यकता तथा इसके प्रैक्टिस पर प्रशिक्षण दिया।

इस मौके पर मुख्य रूप से यूनिसेफ की डी एम सी ममता चंद्राकर, वरिष्ठ समाजसेविका वन्दना दत्ता, संयोजिका वसुधा महिला मंच, एन जी ओ धरोहर के सुरेंद्र तिवारी, उमाशंकर पाण्डेय सेवा भास्कर, और सरगुजा साइंस सोसायटी के अंचल ओझा, एम एस एस वी पी के सचिव मनोज भारती ,राणा प्रताप सिंह नवयुवा जागरण प्रतिष्ठान सहित सरगुजा सम्भाग के 32 एनजीओ और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!