
बेरला पुलिस 7 जुआडियों से 2200 रूपये एवं तास किया जप्त
बेरला पुलिस 7 जुआडियों से 2200 रूपये एवं तास किया जप्त
बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैैं। जिसके तहत 23 को थाना बेरला क्षेत्रांतर्गत के ग्राम लावातरा एवं ग्राम टकसीवा के सांस्कृतिक मंच के पास बिजली खम्भा के नीचे आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे हैं की सुचना पर थाना बेरला पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडियान पकडे गये। जिसमें कुल जुआ का 2 प्रकरण दर्ज कर 7 जुआडियों मनोज पाटिल उम्र 36 साल, केदार साहू उम्र 30 साल, सोनू पाटिल उम्र 24 साल सभी साकिनान लावातरा थाना बेरला, रवि पाटिल उम्र 22 साल, दिलेश्वर साहू उम्र 25 साल, प्रभुयादव उम्र 23 साल, परमेश्वर ध्रुव उम्र 26 साल सभी साकिनान सरसीवा थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 2200 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया हैं।











