Advertisement

आरोप लगाने वाले पार्षद अपना निधि जनहित में खर्च नही कर पा रहे हैं और दूसरे पार्षदों के विकास कार्यों में रोड़ा अटकना इनकी फितरत- आशीष यादव

आरोप लगाने वाले पार्षद अपना निधि जनहित में खर्च नही कर पा रहे हैं और दूसरे पार्षदों के विकास कार्यों में रोड़ा अटकना इनकी फितरत- आशीष यादव
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ विश्रामपुर
-कल आरटीआई स्थित शिव मंदिर परिसर में सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई का कार्य को ठेकेदार द्वारा अपना कार्य कराएं जाने का आरोप लगाकर निर्दलीय ,भाजपा एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा नगर पंचायत के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने पर आज नगर पंचायत अध्यक्ष एवं आधा दर्जन पार्षदों ने आरोप लगाने वाले पार्षदों एवं कांग्रेस नेताओं के आरोपों को खंडन करते हुए और आरोप लगाने वाले पार्षदों पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर या सार्वजनिक स्थलों का साफ-सफाई के नगर पंचायत का कार्य है जिसे नगर पंचायत कराती रहेगी ।केवल इन पार्षदों द्वारा नगर पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप और कार्य पर रोड़ा लटकाना ही काम रह गया है जबकि यह पार्षद अपने निधि का उपयोग न कर झूठ का सहारा लेकर नगर पंचायत को काम नहीं करने दे रहे है।
आज नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद गंगा प्रसाद रवि मालती तिग्गा, गंगा प्रसाद रवि , रविशंकर बउवा ,उर्मिला तिग्गा , एल्डरमैन दिलीप सोनी ने संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी। अपने ऊपर आरोप लगने पर वार्ड क्रमांक दो के पार्षद श्रीमती मालती तिग्गा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कल नगर पंचायत के मुख्य द्वार पर धरना देने वाले पार्षदों एवं कांग्रेस पार्टी से हमेशा अलग हटकर कार्य करने वाले पदाधिकारियों ने केवल नाटक किया है। नाटक कर रहे इन पार्षदों के लगाए गए आरोपों पर अपनी बात रखते हुए मैं कहना चाहती हूं किआर.टी.आई. हनुमान मंदिर वार्ड क्र. 2 के पास कचड़ा सफाई एवं ह्यूम पाईप को हटावाने का कार्य किया जा रहा था जिसको लेकर कुछ पार्षदों द्वारा आपत्ति के संबंध मेंमुझे आज समाचार पत्रों से जानकारी हुयी कि साफ सफाई को लेकर नगर पंचायत के विपक्षी पार्षदों द्वारा नगर पंचायत के सामने धरना दिया गया और ये आरोप लगाया गया कि उक्त कार्य किसी निजी ठेकेदार जो वहां पर काम कर रहा है उसको लाभ पहुंचाने के नियत से कार्य करवाया जा रहा है जो कि सरासर झूठा एवं निराधार आरोप है जबकि यहा बताना चाहती हूं कि उक्त देव स्थल पर किसी भी ठेकेदार द्वारा कोई भी कार्य नहीं कराया जा रहा है न ही नगर पंचायत द्वारा किसी भी ठेकेदार की कार्य करवाने का वर्कआर्डर दिया गया है। समय समय पर देव स्थलों पर साफ सफाई का कार्य नगर पंचायत द्वारा कराया जाता हैं जो कुछ पार्षदों द्वारा बदनाम करने के नियम से धरना प्रदर्शन कर नगर वासियों को बदनाम किया जा रहा है ।
नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद जयप्रकाश यादव अपने निधि पार्षद निधि का जनहित में उपयोग नहीं किया बल्कि नगर पंचायत द्वारा निर्मित समुदायिक भवन पर कब्जा जमाए रखा है जिससे वार्ड क्रमांक 1 के निवासियों के बाल बच्चों को या किसी भी फंक्शन के लिए स्थान नहीं मिल पा रहा है उन्होंने कहा की इन पार्षदों का केवल आरोप लगाना है कार्य रह गया है इससे पूर्व ट्रैक्टर खरीदी में फर्जीवाड़े का भी आरोप लगाया था जिस का भंडाफोड़ हो चुका है ।पार्षद गंगा प्रसाद रवि ने कहा कि नगर पंचायत के किसी भी कार्य में अड़ंगा डालना इन लोगों का काम है और इस प्रकार से अपने दायित्वों से बचना चाहते हैं। न तो किसी प्रकार के अपने वार्ड पर ध्यान देते हैं और न ही दूसरे के कार्य करने देते जो नगर के लिए हितकर नहीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47