सेवा पखवाड़ा: लखनपुर में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ मनाया मोदीजी का 75वां जन्मदिन

सेवा पखवाड़ा के तहत लखनपुर में स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर और जनकल्याणकारी कार्यक्रम

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा का आयोजन, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया नेतृत्व

लखनपुर | 17 सितम्बर 2025!देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत लखनपुर मंडल में पूरे दिन विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया।

सुबह 8 बजे मिनी साक्षरता स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राउंड की साफ-सफाई की और मंच का रंग-रोगन कर परिसर को सुसज्जित किया। मंत्री अग्रवाल ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में मरीजों को फल वितरित किए गए और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और दवाइयों का लाभ लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा उद्बोधन प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने महिला सशक्तिकरण, लोकल उत्पाद, सेवा, स्वच्छता और गरीब कल्याण को भाजपा का ध्येय बताया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मंत्री राजेश अग्रवाल का संबोधन

मंत्री अग्रवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और गरीब कल्याण को समर्पित है। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हमें उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना है। स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और अंतिम पंक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही मोदी जी का सपना है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं।”

पीएम आवास योजना लाभार्थियों को चाबियाँ सौंपी गईं

नगर पंचायत लखनपुर में केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और गृह प्रवेश हेतु मकानों की चाबियाँ प्रदान की गईं। लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी।

कार्यक्रम में शामिल रहे

इस आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू, रवि अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, महामंत्री सचिन बंसल, महेश्वर राजवाड़े, सुरेश जयसवाल, लछमन साहू, चेतन राजवाड़े, प्रदीप गुप्ता, शिवराज सिंह, सुरेश साहू, रजनी पैकरा, कामेंद्र राजवाड़े, अवधेश यादव, पसीन्दर राजवाड़े, उमेश वर्मा, मैनेज सिंह, यतेंद्र पाण्डेय, बीएमओ डॉ. ओ.पी. प्रसाद, डॉ. शाहिद सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।