Advertisement

राजेश अग्रवाल ने दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल और व्हीलचेयर वितरित किए | अम्बिकापुर दिव्यांगजन शिविर

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल, व्हीलचेयर और सहायक उपकरण वितरित किए

रायपुर, 26 सितंबर 2025। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अम्बिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उन्हें ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और सेंसर छड़ी वितरित किए।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि “दिव्यांगता किसी के विकास में बाधा नहीं बनेगी। हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि सभी दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार योजनाओं का लाभ मिले।” उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और सामाजिक सहायता योजनाओं का लाभ नियमित मिले।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिविर में जिले के सभी विकासखंड और नगरीय निकाय से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए। साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाने के लिए स्टॉल भी लगाए गए। इस दौरान कुल 12 आधार कार्ड, 4 राशन कार्ड, 6 आयुष्मान कार्ड और 109 दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यू.डी.आई.डी. कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ।

शिविर में नगर पालिक निगम अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत, कलेक्टर विलास भोसकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

✍️ प्रदेश खबर न्यूज़ नेटवर्क

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47