Advertisement

बेटे ने पिता की हत्या के लिए दी थी 10 लाख की सुपारी, सुपारी किलर समेत चार गिरफ्तार

कटिहार : एसपी शिखर चौधरी ने रविवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी सुपारी लेकर हत्या की योजना बना रहे हैं। सूचना पर प्राणपुर पुलिस और एसटीएफ टीम ने दुर्गाघाट के पास घेराबंदी की।

इस तरह हुई गिरफ्तारी

एक नाव से तीन युवक और एक बाइक सवार दुर्गाघाट पहुंचे। पुलिस को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को दबोच लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान इस प्रकार हुई:

शुभम कुमार (19 वर्ष) पिता पंचानंद साह, निवासी बैना, थाना प्राणपुर

साजीद अंसारी (19 वर्ष) पिता जुद्दीन अंसारी, निवासी खानगामा थाना आजमनगर

आजम अंसारी (20 वर्ष) पिता शोएब अंसारी, निवासी खानगामा थाना आजमनगर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

तलाशी के दौरान साजीद के पास से एक कट्टा और एक जिन्दा कारतूस जबकि आजम अंसारी के बैग से एक पिस्टल और चार जिन्दा कारतूस बरामद हुए। इस मामले में प्राणपुर थाना कांड संख्या-226/25 दर्ज किया गया है।

बेटे ने रची थी साजिश

गिरफ्तार युवकों से पूछताछ में पुलिस को सनसनीखेज जानकारी मिली। आरोपितों ने स्वीकार किया कि उन्हें सुपारी फिरोज अंसारी उर्फ सद्दाम ने दी थी। उसने अपने पिता की हत्या कराने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी तय की थी।

फिरोज का अपने पिता और भाई से प्रेम विवाह को लेकर गहरा विवाद चल रहा था। परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था और जमीन-जायदाद से बेदखल कर दिया था। इसी रंजिश के चलते उसने पिता की हत्या की योजना बनाई।

मास्टरमाइंड भी दबोचा गया

गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता फिरोज अंसारी उर्फ सद्दाम (28 वर्ष) पिता मकबुल अंसारी, निवासी रामपाडा, थाना नगर, जिला कटिहार को भी गिरफ्तार कर लिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57