छत्तीसगढ़बलरामपुरराज्य

बलरामपुर : रोजगार दिवस के आयोजन से मनरेगा में नियोजित श्रमिकों की संख्या बढ़ी।

आशीष विमला सिन्हा प्रदेश खबर प्रमुख

बलरामपुर : रोजगार दिवस के आयोजन से मनरेगा में नियोजित श्रमिकों की संख्या बढ़ी : रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की मिल रही जानकारी

बलरामपुर 08 अप्रैल 2021महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से पंजीकृत परिवारों को श्रममूलक कार्य में नियोजित कर रोजगार प्रदान किया जा रहा है। जिले में पंजीकृत श्रमिकों को मनरेगा के तहत 150 दिन का निश्चित रोजगार प्रदान किया जाना है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में मजदूरी की राशि बढ़ाकर 193रूपए निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के निर्देशन में जिले के समस्त विकासखण्डों में रोजगार दिवस मनाकरश्रमिकों को मनरेगा तथा शासन के अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। रोजगार दिवस के आयोजन से मनरेगा में नियोजित श्रमिकों की संख्या बढ़ी है तथा वे रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ शासन के विभिन्नयोजनाओं से भी लाभान्वित हो रहे हैं। विकासखण्ड कुसमी के77, वाड्रफनगर के 95 तथा शंकरगढ़ के 60 ग्राम पंचायतों में प्रतिमाह की भांति इस माह के 07 तारीख को रोजगार दिवस मनाया गया। वर्तमान में मनरेगा के अंतर्गत डबरी, तालाब,नरवा संवर्धन एवं विकास, मेढ़बंदी तथा कूप निर्माण के कार्य संचालित किये जा रहे हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मनरेगा की मजदूरी राशि बढ़ाकर 193 रूपए निर्धारित कर दी गई है, श्रमिकों को अब प्रतिदिन रोजगार के लिए 193 रूपए भुगतान किया जा रहा है। साथ ही कार्यस्थल पर मनरेगा के मैदानी अमलों द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा व बाड़ी के विकास में सहभागिता, गोधन न्याय योजना से पशुपालकों को हो रहे लाभ, महिलाओं के कानूनी अधिकारों, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, कोरोना से बचाव हेतु जरूरी उपाय, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्गों के व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण कराने,मास्क पहनने तथा आयुष्मान भारत योजनांतर्गत कार्ड बनवाने संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कुसमी,शंकरगढ़ तथा वाड्रफनगर के समस्त ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत पर्याप्त श्रममूलक कार्य चल रहे हैं, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है। रोजगार दिवस के आयोजन से लोगों में जागरूकता बढ़ी है तथा लोग रोजगार में नियोजित होकर आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!