Advertisement

राजौरी में आतंकवादियों ने पुलिस पर फायरिंग, 10-15 राउंड चली गोलियां; सर्च ऑपरेशन जारी

राजौरी, जम्मू-कश्मीर, 07 अक्टूबर 2025।
राजौरी जिले के कोटरांका थाना क्षेत्र, मंदिर गाला के ऊपर धेरी खातूनी इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की। घटना शाम करीब 7:20 बजे (1920 घंटे) हुई, जिसमें 10 से 15 राउंड गोलियां चलीं।

सूत्रों के अनुसार, फायरिंग जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम पर की गई, जो इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर तैनात किए गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सुरक्षा बलों ने 43 राजपूताना राइफल्स की टुकड़ी को पहले से ही क्षेत्र में तैनात किया था, जिसने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। गोलीबारी के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस और सुरक्षा बल आतंकवादियों की तलाश में क्षेत्र में सक्रिय हैं और इलाके की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं|

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47