Advertisement

मुख्य सचिव ने विधानसभा सत्र की तैयारियों के संबंध में विभागों से की चर्चा

मुख्य सचिव ने विधानसभा सत्र की तैयारियों के संबंध में विभागों से की चर्चा
छत्तीसगढ़ पंचम विधानसभा का 11वां सत्र 26 जुलाई से 30 जुलाई तक

रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ पंचम विधानसभा के 26 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाले 11वें सत्र की कार्यवाहियों के क्रियान्वयन तथा सत्र पूर्व तैयारी के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की। मुख्य सचिव श्री जैन ने विभागों के सचिव और अधिकारियों को पूरक, अनुपूरक, तारांकित, अतारांकित प्रश्नों के उत्तर समयावधि में तैयार करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही प्रश्नों की सूची की मूल प्रति संबंधित विभाग के सचिवों को अपने पास रखने तथा विगत सत्र के लंबित अपूर्ण प्रश्नों के उत्तर समय पूर्व तैयार करने कहा है।
मुख्य सचिव जैन ने कहा कि सभी आवश्यक दस्तावेजों को संबंधित विभागीय मंत्री, मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्य सचिव कार्यालय को उपलब्ध कराएं जाए। संसदीय कार्य सचिव श्री सोनमणी बोरा ने प्रत्येक विभाग के लंबित प्रश्नों की जानकारी विस्तृत रूप से मुख्य सचिव को दी। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने विभिन्न नवीन विधेयकों पर चर्चा की सभी जरूरी तैयारी करने कहा है। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ, सचिव आदिम जाति श्री डी.डी. सिंह, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सुश्री शहला निगार, सचिव कृषि डॉ. एम. गीता, विशेष सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. एस.भारतीदासन, विशेष सचिव ऊर्जा श्री अंकित आनंद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57