Advertisement

धनबाद में दर्दनाक घटना, पति-पत्नी और बेटी की मौत से इलाके में मचा हड़कंप

झारखंड में दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और दो साल की बच्ची ने खाया जहर, तीनों की मौत से मचा हड़कंप

धनबाद, 08 अक्टूबर 2025 | प्रदेश खबर ब्यूरो रिपोर्ट |झारखंड के धनबाद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 06/10 न्यू कॉलोनी में मंगलवार शाम एक दंपती ने अपनी दो साल की मासूम बेटी के साथ जहर खाकर जान दे दी। यह परिवार एक सप्ताह पहले ही तेतुलमुड़ी दाऊद नगर बस्ती से यहां किराए के मकान में रहने आया था।

मृतकों की पहचान राजा अंसारी (25 वर्ष), उनकी पत्नी अमीना खातून (20 वर्ष) और दो वर्षीय बेटी मायरा के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक संदिग्ध तरल पदार्थ से भरा बर्तन मिला है, जिसे जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार राजा दैनिक मजदूरी करता था और पारिवारिक तनाव के चलते कुछ दिन पहले माता-पिता से अलग होकर पत्नी-बेटी के साथ रहने लगा था। मंगलवार शाम जब वह काम से लौटा, तो कुछ देर बाद पड़ोसियों ने घर के अंदर तीनों को अचेत पाया। सूचना पर जोगता पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही हो सकेगा। घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47