Chhattisgarh: आरबीसी के तहत 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

आरबीसी के तहत 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाती है। प्रदेश जशपुर, जांजगीर चांपा और नारायणपुर जिले में पांच प्रकरणों में 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत जांजगीर चांपा जिले की डभरा तहसील के पेण्डरूवा गांव के मनीष उँराव और साल्हे ग्राम की बृजकुमारी की मृत्यु सांप के काटने से होने पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जशपुर जिले की पत्थलगांव तहसील के ग्राम चंदागढ़ के प्रताप चौहान की मृत्यु सर्प के काटने से और गौढ़ी के विजय टोप्पो की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने पर मृतकों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार से नारायणपुर जिले के ग्राम तुरठा के रामलाल की मृत्यु पानी में डूबने से होने के कारण परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान स्वीकृत की गई है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]