Advertisement

कोरोना से बचाव के लिए अब तक 1.09 करोड़ टीके लगाए गए 89.72 लाख लोगों ने पहला टीका और 19.36 लाख लोगों ने लगवाए हैं दोनों टीके

कोरोना से बचाव के लिए अब तक 1.09 करोड़ टीके लगाए गए
89.72 लाख लोगों ने पहला टीका और 19.36 लाख लोगों ने लगवाए हैं दोनों टीके

45 वर्ष से अधिक के 85 प्रतिशत और 18 से 44 आयु वर्ग के 25 प्रतिशत नागरिक लगवा चुके हैं पहला टीका

रायपुर.कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक (15 जुलाई तक) एक करोड़ नौ लाख सात हजार 690 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के 89 लाख 71 हजार 663 लोगों को इसका पहला टीका और 19 लाख 36 हजार 027 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में तीन लाख आठ हजार 846 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 16 हजार 429 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 49 लाख 96 हजार 912 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 33 लाख 49 हजार 476 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 42 हजार 188 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 17 हजार 891 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 13 लाख 86 हजार 329 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 89 हजार 619 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रदेश में 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 85 प्रतिशत नागरिकों और 18 से 44 आयु वर्ग के 25 प्रतिशत युवाओं ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 71 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, 74 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक के 24 प्रतिशत लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं। प्रदेश में कुल एक करोड़ 99 लाख 32 हजार 392 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इनमें तीन लाख 39 हजार 732 स्वास्थ्य कर्मी, दो लाख 93 हजार 040 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 58 लाख 66 हजार 599 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के एक करोड़ 34 लाख 33 हजार 021 नागरिक शामिल हैं।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57