Advertisement

संस्कृति विषयक मौलिक हिंदी पुस्तक लेखन पुरस्कार योजना

संस्कृति विषयक मौलिक हिंदी पुस्तक लेखन पुरस्कार योजना : वर्ष 2019-20 हेतु 19 जुलाई तक ऑनलाईन प्रविष्टियां आमंत्रित
रायपुर, 16 जुलाई 2021

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग रायपुर द्वारा केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय (राजभाषा प्रभाग) की ‘‘संस्कृति विषयक मौलिक हिंदी पुस्तक लेखन पुरस्कार योजना’’ के तहत कैलेण्डर वर्ष 2019-20 हेतु प्रदेश के लेखकों से 19 जुलाई 2021 तक ऑनलाईन प्रविष्टियां आमंत्रित की गयी हैं। भारतीय संस्कृति, उसकी प्राचीन धरोहर, धर्म दर्शन, कला आदि किसी भी विषय पर हिंदी में लिखी एवं प्रकाशित पुस्तकों के लिए राज्य के लेखकों एवं सह लेखकों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गयी हैं। योजना के लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्व, महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय, सिविल लाईन्स रायपुर अथवा विभागीय वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीजीकल्चर डॉट इन www.cgculture.in प्राप्त कर सकते है। निर्धारित प्रारूप में ऑनलाईन आवेदन की कॉपी 26 जुलाई 2021 तक अनिवार्य रूप से विभाग के कार्यालयीन समय पर जमा किया जाना है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57