Advertisement

कलेक्टर दीपक सोनी ने गाटम गौठान का किया आकिस्मक निरीक्षण

कलेक्टर दीपक सोनी ने गाटम गौठान का किया आकिस्मक निरीक्षण

दंतेवाड़ा, 16 जुलाई 2021कलेक्टर दीपक सोनी ने ग्राम गाटम गौठान में आयोजित रोका-छेका अभियान का निरीक्षण किया। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मास्क का वितरण व समाजिक दुरी का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री सोनी ने गौठान में उपस्थित सभी लोगों को रोका-छेका अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए रोका-छेका अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोका-छेका प्रदेश की पुरानी परंपरा है, जिसमें किसान बुआई के समय अपने फसल को मवेशियों से बचाने के लिए मवेशियों पर नियंत्रण करते है। इससे मवेशियों को गौठान लाकर यत्र-तत्र भटकने से रोका जाता है। गौठान समिति के अध्यक्ष कमलू द्वारा समिति की दीदियों से क्षेत्रिय भाषा में बातचीत कर योजना के व्यवस्थित क्रियान्वयन की जानकारी दी गई, बताया कि पशुओं की आवाजाही लगी रहती है जिले के समस्त गांव में किसानों के फसल को पशुओं से बचाने के उद्देश्य को लेकर रोका-छेका कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर श्री सोनी ने गौठान का निरीक्षण कर खाद निर्माण की जानकारी लेते हुए उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी कार्य प्रारम्भ करने को कहा। जिससे खाद निर्माण कार्य बाधित न हो। गौठान में महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा वर्मी कंपोस्ट खाद के उत्पादन से महिलाओं एवं ग्रामवासियों को रोजगार मिल रहा है। इस योजना में पशुपालको और ग्रामीणों से 2 रूपये प्रति किलो की दर पर गोबर खरीदी की जा रही है। गोबर खरीदी से पशुपालकों को सीधा लाभ मिलने लगा है। खरीदे गये गोबर से महिला स्व-सहायता समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाया जाता है, और किसानों को कम दाम पर उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के माध्यम से किसानों और पशुपालको की वृद्धि के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगा है। प्रतिदिन 160-162 पशु गौठान में आते हैं। ग्राम गाटम में अब तक 42,343 किलो ग्राम गोबर की खरीदी व 29,220 किलो ग्राम वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किया गया है यह जैविक खाद खेती बाड़ी में उपयोग किया जाएगा। पशुपालकों को हरे चारे के आभाव में कई सारी परेशानीयां होती है, मवेशियों को रखने के लिए गौठानों की व्यवस्था की गई है, जहां मवेशियों को रखा जा रहा है साथ ही उनके चारे पानी का भी प्रबंध किया गया है। गांवों के गौठानों में नेपियर घास लगाएं गए हैं, जिससे पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था हो सके ऐसे में नेपियर घास लगाकर पर्याप्त हरा चारा की पूर्ति कर सकते है। पशुओं के चारा के लिए समितियों को धनराशि प्रदान करने के निर्देश दिए। योजना के तहत चरागाह विकास हेतु चारागाह भूमि का विकसित किया जा रहा है। चारागाह भूमि विकास होने पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण भी नहीं हो सकेंगे। कलेक्टर ने ग्रामीणों के समक्ष बैठकर कर उनके परेशानियों के संबंध में चर्चा कर समाधान का प्रयास किया।
कलेक्टर श्री सोनी के द्वारा राइस मिल प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की बात कही गयी है जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी एवं अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। ग्राम गाटम में देवगुड़ी निर्माण करने व सामुदायिक संघ शेड निर्माण और वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए। जिससे देवगुड़ी को खूबसूरत बनाने तथा सतरंगी सूत्र का पलना करने के निर्देश दिए। सुपोषण अभियान के तहत् सुपोषण केंद्रों को शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बेहतर क्रियान्वयन से कुपोषण के स्तर में कमी आएगी इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे है बच्चों एवं महिलाओं की स्वास्थ एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्राम में पानी वव्यवस्था के सुधार में निर्देश दिए। ग्राम में हर व्यक्ति को छायादार, फलदार वृक्षारोपण करने को कहा और पौधरोपण से गांव का वातावरण शुद्ध, स्वच्छ व पर्यावरण का संरक्षण भी होगा। अंत में कलेक्टर सोनी ने छोटे-छोटे बच्चों और ग्रामीणों को टॉफी वितरण किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, एसडीएम अबिनाश मिश्रा, नायब तहसीलदार विजय कोठारे, सरपंच श्री भीमा,सचिव श्री राम कुंजाम, एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47