Advertisement

वाड्रफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस से 4.2 किलो गांजा जब्त, उत्तर प्रदेश के दो युवक गिरफ्तार

बस से गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 4.2 किलो गांजा जब्त — वाड्रफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले की वाड्रफनगर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बस से अवैध गांजा ले जा रहे उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से कुल 4.200 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। यह कार्रवाई 11 अक्टूबर 2025 को वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में की गई।

सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

10 अक्टूबर 2025 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोरबा से बनारस जाने वाली शिव शक्ति महिंद्रा बस में दो युवक गांजा लेकर यात्रा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस ने रात में ही क्षेत्र में नाकाबंदी शुरू कर दी।

बस की तलाशी में बरामद हुआ गांजा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रात करीब 12:30 बजे वाड्रफनगर चौकी के सामने से गुजर रही बस को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। जांच के दौरान बस की अपर बर्थ पर बैठे दो युवक —

नीतीश चंद (19 वर्ष) और

दीपक शर्मा (24 वर्ष),

जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं,

उनके बैग से एक-एक बैग में 2.100 किलोग्राम और 2.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। कुल 4.200 किलोग्राम गांजा जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ओडिशा से ला रहे थे गांजा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की सख्त निगरानी जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47