Advertisement

तरुण गर्ग बनेंगे हुंडई मोटर इंडिया के पहले भारतीय एमडी और सीईओ, 1 जनवरी 2026 से संभालेंगे पद

तरुण गर्ग बने हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के पहले भारतीय एमडी और सीईओ

मुंबई। दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर कंपनी लिमिटेड के 1996 में सैंट्रो के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश करने के बाद पहली बार किसी भारतीय को उसके भारतीय परिचालन का शीर्ष नेतृत्व मिला है। कंपनी ने तरुण गर्ग को हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) नियुक्त किया है।

एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से तरुण गर्ग यह पद संभालेंगे। वे उन्सू किम की जगह लेंगे, जो अब दक्षिण कोरिया लौटकर मूल कंपनी में एक रणनीतिक भूमिका निभाएंगे। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तरुण गर्ग दिसंबर 2019 में हुंडई इंडिया से जुड़े थे, जहां उन्होंने निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद जनवरी 2023 में उन्हें मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) के पद पर पदोन्नत किया गया।

उनके और उन्सू किम के नेतृत्व में ही हुंडई इंडिया ने भारत का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च कर इतिहास रचा था।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और आईआईएम लखनऊ के पूर्व छात्र गर्ग ने अपना करियर 1994 में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में एक प्रबंधन प्रशिक्षु (Management Trainee) के रूप में शुरू किया था। वहां वे लगभग 25 वर्षों तक कार्यरत रहे और 2019 तक मार्केटिंग के कार्यकारी निदेशक के पद तक पहुंचे।

अब से लेकर वर्ष 2025 के अंत तक तरुण गर्ग एमडी और सीईओ-डिज़िग्नेट के रूप में कार्य करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47