Advertisement

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के परिजनों को 36 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// सरगुजा जिले में सर्प दंश के कारण पांच पानी में डुबने से तीन एवं आकासीय बिजली (गाज) मारने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। तहसील उदयपुर के ग्राम भकुराम के एतवार साय, तहसील लुण्ड्रा के ग्राम छेराडीह के सुबेचंद, तहसील लखनपुर के ग्राम प्रतापपुर के रिम्पी गुप्ता,ग्राम जमगंवा की ललिता व ग्राम पोड़ी की बंधानी बाई की मृत्यु सर्प दंश से हो गई थी।  इसी प्रकार तहसील उदयपुर के ग्राम डुमरडीह निवासी बुन्द्रासो, तहसील लखनपुर के ग्राम जमदरा निवासी निशांत लकड़ा एवं तहसील लुण्ड्रा के ग्राम दर्रीडीह निवासी लालसाय की मृत्यु पानी में डुबने से हो गई थी। इसके आलावा तहसील लखनपुर के ग्राम माजा निवासी सोनी की मृत्यु आकाशीय बिजली (गाज) मारने से हो गई थी। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधान के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के परिजनों को वितरित करने के लिए 4-4 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने संबंधित तहसीलदार को  स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47